Uttarakhand: आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ…‘भोले’ के जयकारों के बीच 200 श्रद्धालु रवाना, व्यास घाटी में बढ़ी रौनक

खबर शेयर करें

धारचूला (पिथौरागढ़): धारचूला में शुक्रवार को आस्था और उत्साह के बीच आदि कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। करीब 200 से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ पवित्र धाम के लिए रवाना हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया।

पहले दल को एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने तवाघाट चौराहे से हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया। प्रशासन की ओर से यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा: शिक्षकों की एनओसी स्थगित, आंदोलनकारियों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम आशीष जोशी के अनुसार अब तक यात्रा के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 350 श्रद्धालुओं को परमिट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में तेनजिंग सैंडू ने साझा किया जीवन-संघर्ष और तिब्बती संस्कृति का अनुभव

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में दिल्ली से आए दंपति रामभोले और अनीता भी शामिल हैं, जो छठी बार आदि कैलाश यात्रा पर निकले हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का स्रोत है।

आदि कैलाश यात्रा शुरू होते ही व्यास घाटी में पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी नई गति मिल गई है। होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और होटल व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सिटी बस सेवा 21 जून से होगी शुरू, इन रूटों पर चलेंगी बसें

कुल मिलाकर, आदि कैलाश यात्रा के शुभारंभ ने एक बार फिर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्र में रौनक और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page