Nainital: पिंजरे में फंसा तेंदुआ…दहशत के बीच ग्रामीणों को राहत, वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर भेजा

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल): भीमताल के ग्राम पंचायत रानीबाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। तेंदुए की मौजूदगी से पिछले कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की ऐतिहासिक पहल...गढ़वाली–कुमाऊँनी–जौनसारी भाषा को मिलेगी AI की जुबान, सिएटल और कनाडा से हुआ ‘भाषा AI पोर्टल’ लॉन्च

स्थानीय शिक्षक दीपक नौगांई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ लगातार आबादी के पास दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। उन्होंने कहा कि तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही लोगों ने राहत महसूस की।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

गौरतलब है कि वन विभाग पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। दो दिन पहले ही ज्योली गांव में एक बाघ को ट्रैंकुलाइज किया गया था, जबकि मोरा गांव में पिंजरे में फंसे एक अन्य तेंदुए को भी रेस्क्यू कर रानीबाग भेजा गया था। इसके अलावा खुटानी में बाइक की टक्कर के बाद घायल तेंदुए को भी ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की मुश्किलें बढ़ीं, केरल कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
Ad

You cannot copy content of this page