Uttarakhand: यूकेएसएसएससी ने बदला भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम, चार परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी…जानें नई तिथियां

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने दो परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है और एक परीक्षा की नई तिथि घोषित करते हुए कुल चार भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया है। सभी परीक्षाएं अब अगस्त और सितंबर माह में आयोजित होंगी।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कनिष्ठ सहायक एवं वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा अब 23 अगस्त 2026 को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। इसी दिन सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट: इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का टॉपर, 98.60% अंक हासिल किए

वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा, जो पहले 12 जुलाई को प्रस्तावित थी, अब 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा, जो 28 जून को होनी थी, उसे स्थगित कर 14 सितंबर 2026 की नई तिथि निर्धारित की गई है।

आयोग ने संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा तैयारियां भी तेज कर दी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले प्रवेश पत्र और अन्य सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, मकान मालिक का ₹10 हजार का चालान

लोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में

इधर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने लोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं। विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम और संबंधित विज्ञप्ति जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

अभिलेख सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों को राहत

लोक सेवा आयोग ने उन अभ्यर्थियों को भी राहत दी है, जो विभिन्न कारणों से निर्धारित तिथि पर अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज डाक के माध्यम से आयोग को भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र की बड़ी लापरवाही...नाबालिग वेंटिलेटर पर, संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधीक्षिका भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

इसके साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षिका भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (मार्क्स) भी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

भर्ती परीक्षानई तिथि
कनिष्ठ सहायक एवं वैयक्तिक सहायक23 अगस्त 2026
सहायक लेखाकार23 अगस्त 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी6 सितंबर 2026
विशेष तकनीकी अर्हता वाले पद14 सितंबर 2026
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page