उत्तराखंड: कमरे में लटकी मिली युवती, सुसाइड नोट में लिखा – ‘मम्मी-पापा माफ करना’

खबर शेयर करें

गोपेश्वर: नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतका ने “मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना” लिखा था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:40 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 25 वर्षीय सुषमा (निवासी ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर) फंदे से लटकी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

महिला सब-इंस्पेक्टर मीता गुसाईं ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ

घटना के वक्त घर में अकेली थी युवती

पुलिस के अनुसार, सुषमा अपनी दीदी और जीजाजी के साथ रहती थी। घटना के समय उसकी दीदी गांव गई थी, जबकि जीजाजी विद्यालय में शिक्षक हैं और स्कूल गए थे। जांच में सामने आया कि सुबह मृतका मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 27 दिसंबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका के मोबाइल फोन और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page