सऊदी अरब में भीषण हादसा: सोफा फैक्ट्री में लगी आग, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

खबर शेयर करें

रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आग रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सऊदी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वृंदावन में बड़ा हादसा: केसी घाट पर नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

हादसे की सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ बांग्लादेशी दूतावास

घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूतावास के प्रतिनिधि सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर मृतकों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारियां जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2026: सरकार का ऐलान...टैक्सपेयर्स को अपराधी नहीं, साझेदार की तरह देखा जाएगा

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उन्हें इस अपूरणीय क्षति में सहयोग का भरोसा दिलाया है।

शव बांग्लादेश भेजने की तैयारी शुरू

दूतावास की ओर से मृतकों की पहचान की पुष्टि, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और शवों को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सऊदी प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक: ग्रीन जोन में धमाके, परिसर में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दूतावास ने बताया कि हादसे से प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद दूतावास सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हादसे के कारणों समेत पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page