दिल दहला देने वाली वारदात: दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

शिवहर। शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते दो साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को बोरे में बंद कर छिपा दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ताजपुर निवासी अरुण साह के दो वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पार्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टूरिस्ट बनकर कर रहे थे नशे की तस्करी, पुलिस ने 66 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर दबोचे

एक महीने पहले दी थी ‘वंश खत्म’ करने की धमकी

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की जड़ें पुरानी दुश्मनी से जुड़ी हैं। जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले मासूम के परिवार और उनकी पड़ोसन पार्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। उस दौरान गुस्से में आकर पार्वती देवी ने अरुण साह के परिवार का वंश खत्म करने की धमकी दी थी।

मृतक के पिता अरुण साह परिवार के भरण-पोषण के लिए दीमापुर (असम) में मजदूरी करते हैं। उनके बाहर रहने के दौरान ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्या में होगा जल समाधि संस्कार

खेलते-खेलते अचानक गायब हुआ मासूम

शुक्रवार दोपहर सुजीत कुमार अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां एक बोरे में बंद मासूम का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

आरोपी महिला ने कबूला जुर्म

बच्चे का शव बरामद होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पार्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस जघन्य अपराध को लेकर गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page