Uttarakhand: VIDEO CALL के बाद उठाया खौफनाक कदम, सिडकुल में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के पंतनगर सिडकुल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां वोल्टास लिमिटेड में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत के कुछ ही देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक 36 वर्षीय जावेद आरिफ, पुत्र कम्बर अली, मूल रूप से हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर महदूद के रहने वाले थे। वर्तमान में वह रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में अपनी पत्नी अजरा और दो बच्चों के साथ रह रहे थे और पंतनगर सिडकुल स्थित कंपनी में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मायके चली गई थीं। मंगलवार दोपहर पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनकी पति से वीडियो कॉल पर बात हुई, जिसमें जावेद ने फांसी का फंदा दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देहरादून में कॉलेज विवाद बना जानलेवा, बीटेक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पड़ोसियों की मदद से तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए—जावेद फंदे से झूलते हुए मिले।

पुलिस ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और कमरे की बारीकी से जांच की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई 2026-27 से साल में दो बार कराएगा बोर्ड परीक्षा, वैश्विक पाठ्यक्रम भी होगा लागू

सीओ पंतनगर डीआर वर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और संवादहीनता के गंभीर पहलुओं को उजागर कर दिया है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page