उत्तराखंड की सियासत में हलचल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, बोले- न कांग्रेस में जाऊंगा, न भाजपा में

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के आगाज से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विपक्ष पर जनता के मुद्दों को उठाने में साथ नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जनता की आवाज उठाने में ही सहयोग नहीं मिल रहा है, तो विधायक बने रहने का क्या औचित्य है।

उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन उनके इस मुद्दे पर कोई साथ देने को तैयार नहीं है। किसानों की परेशानी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और घोषणा की कि वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई...202 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

‘न कांग्रेस में जाऊंगा, न भाजपा में’

निर्दलीय विधायक ने अपनी राजनीतिक राह को लेकर भी स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न ही भाजपा में शामिल होंगे। उमेश कुमार ने कहा कि वह इन दलों में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते, जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी में दूसरे दिन भी कर्फ्यू, सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण...एक की मौत, कई घायल

किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

उमेश कुमार के मुताबिक, किसानों की बर्बाद फसलों का मुद्दा गंभीर है, लेकिन इस पर उन्हें विपक्ष का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। इसी नाराजगी को उन्होंने इस्तीफे के फैसले की वजह बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 2027 से पहले Gen-Z पर नजर, हल्द्वानी में शंकर कोरंगा की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी चर्चा
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page