ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बेतालघाट में कांग्रेस, भीमताल में भाजपा, कोटाबाग में निर्दलीय का परचम

खबर शेयर करें

नैनीताल/ऊधमसिंहनगर। जिले में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। नैनीताल के बेतालघाट में कांग्रेस प्रत्याशी अंकित शाह ने भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू गरिमा नैनवाल को पराजित कर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा रुद्रनाथ धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार के कपाट

भीमताल में भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ने 28 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी हिमांशु पांडे को 18 मतों के अंतर से शिकस्त दी। रामनगर में निर्दलीय मंजू नेगी (पत्नी—संजय नेगी) ने 19 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को 12 मत से हराया।

यह भी पढ़ें 👉  काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा सुरक्षा हादसा टला...पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

कोटाबाग में चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिलने पर पर्ची के जरिये फैसला हुआ, जिसमें मनीषा जंतवाल के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ धाम में अराजकता...सरकारी संपत्ति को नुकसान…अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाजपुर से कांग्रेस की सुखमन कौर, रूद्रपुर से निर्दलीय रीना गौतम और गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने भी अपने-अपने ब्लॉकों में जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page