नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव में हुई घटना पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी तलब

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने गृह सचिव और डीजीपी को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि इस घटना से गन कल्चर फैल रहा है और सार्वजनिक शांति भंग हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने एसएसपी से पूछा कि क्या एसपी इंटेलिजेंस ने घटना को लेकर कोई इनपुट दिया था, जिस पर एसएसपी ने ‘ना’ में जवाब दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश...घर-घर बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad

एसएसपी ने बताया कि पंचायत परिसर के पास होटल के बाहर खड़ी लाल रंग की कार, जिसमें तलवारें मिली थीं, पुलिस कस्टडी में ले ली गई है। कार मालिक फिलहाल फरार है। घटना में शामिल दो-तीन लोग रामपुर, दो-तीन रुद्रपुर और सात-आठ लोग नैनीताल के रहने वाले हैं। उनकी सीडीआर ली जा रही है। घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। होटल्स की चेकिंग की जा रही है कि आरोपी किन स्थानों पर ठहरे थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
एसएसपी ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में 14 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अपहरण में शामिल बताए जा रहे आरोपी हिस्ट्रीशीटर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांगो और युगांडा में इबोला का कहर, WHO ने घोषित किया अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल

कोर्ट ने डीएम और एसएसपी द्वारा दाखिल एफिडेविट को रिकॉर्ड में ले लिया है और कहा कि इस घटनाक्रम तथा फायरिंग से लोग डिस्टर्ब हुए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि काउंटिंग या परिणाम से जुड़े मामले में फिलहाल कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल में विकसित हो रही औषधीय हर्बल चाय, मिलेगा डायबिटीज और वायरल से छुटकारा
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page