इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा: इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत ढही, एक छात्र की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

सिदोअर्जो (पूर्वी जावा)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिदोअर्जो कस्बे में मंगलवार को अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की एक पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि अब भी करीब 65 छात्र मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आयुक्तों को आजीवन कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संवैधानिक वैधता की होगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही बचावकर्मी, पुलिस और सैन्य दल मौके पर पहुंचे और रातभर राहत व बचाव कार्य जारी रहा। हादसे के करीब 12 घंटे बाद तक छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी थीं। अब तक आठ घायल छात्रों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर अमेरिका का बड़ा हवाई हमला, खार्ग द्वीप के सैन्य ठिकाने तबाह करने का ट्रंप का दावा

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मलबे में फंसे छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट ने कहा कि छात्र दोपहर की नमाज़ अदा कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इमारत में अनधिकृत निर्माण कार्य चल रहा था, जो ढहने का एक संभावित कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कराची में सिलेंडर धमाके से इमारत ढही, 16 की मौत

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुरानी और जर्जर बताई जा रही इस इमारत की मरम्मत को लेकर प्रशासनिक लापरवाही भी जांच के दायरे में है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page