Uttarakhand: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो 35 मीटर नीचे गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के साथ कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

High-Speed Scorpio Meets Tragic Accident in Almora: दुर्घटना के समय स्कार्पियो में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: कोसी रेंज के जंगल में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, सिर व अवशेष बरामद

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ई-केवाईसी अनिवार्य...30 मई तक पूरा करें सत्यापन, वरना राशन पर लग सकता है ब्रेक

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page