आज रात आसमान में खिलेगा ‘पिंक मून’, देशभर में दिखेगा अद्भुत नजारा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। आसमान प्रेमियों के लिए रविवार की रात एक खास खगोलीय अनुभव लेकर आ रही है। 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5:00 बजे देशभर के लोग ‘पिंक मून’ यानी वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। यह दृश्य देश के सभी हिस्सों में घरों की छतों, बालकनियों या खुले स्थानों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से गंगा नदी उफान पर, घाट खाली कराए गए

हालांकि नाम ‘पिंक मून’ से यह भ्रम हो सकता है कि चंद्रमा गुलाबी रंग का नजर आएगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इस पूर्णिमा का नाम उत्तर अमेरिका में वसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी जंगली फूल ‘फ्लॉक्स’ के नाम पर रखा गया है, जो मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर: आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, लोन होंगे सस्ते

इस बार की पूर्णिमा को खगोलविद ‘माइक्रोमून’ भी कह रहे हैं, क्योंकि यह चंद्रमा उस समय पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा। इस कारण यह सामान्य से कुछ छोटा और हल्का चमकदार दिखाई देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह खगोलीय घटना खगोलीय विज्ञान और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र होगी। भारतीय समयानुसार इसे सुबह के समय देखने का आदर्श अवसर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में टैक्स चोरी का ‘ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट’ बेखौफ!...करोड़ों के खेल में सिस्टम पर सवाल, विभाग की कार्रवाई सिर्फ दिखावा?

अगर आप भी इस अनोखे नजारे को देखना चाहते हैं, तो रविवार तड़के खुले आसमान के नीचे एक नजर जरूर डालें। यह दृश्य न केवल जानकारीपूर्ण, बल्कि बेहद मनोहारी भी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page