भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान, युद्ध की स्थिति में नहीं होगा व्यापार समझौता

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनती है, तो अमेरिका किसी भी पक्ष के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा।

एयरफोर्स वन से उड़ान भरने के बाद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल भारत और पाकिस्तान, दोनों के साथ व्यापार समझौतों की प्रक्रिया में है और उन्हें इस बात पर गर्व है। उन्होंने दावा किया कि व्यापार के माध्यम से परमाणु युद्ध की आशंका को टालने में अमेरिका सफल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी की जन्मशती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्मारक डाक टिकट का हुआ विमोचन

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच अतीत में कई बार युद्ध हुए हैं। हर बार बातचीत और समझौते हुए, लेकिन इस बार हमने व्यापार के जरिए शांति कायम करने का प्रयास किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि एक समय दोनों देशों के बीच बेहद खतरनाक स्थिति थी, लेकिन अब हालात पहले से बेहतर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुतिन से नाराज ट्रंप, रूस पर 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी

ट्रंप ने जानकारी दी कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह अमेरिका आने वाला है, जबकि भारत के साथ व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। हालांकि, उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर दोनों देश युद्ध की राह पर चलते हैं, तो अमेरिका किसी भी पक्ष के साथ समझौता नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक अपराध में हर आरोपी जिम्मेदार

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को लेकर वैश्विक चिंता बनी हुई है। उनके इस रुख को व्यापार के जरिये कूटनीतिक संतुलन साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page