उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11 नवंबर को एफआरआई में होगा भव्य आयोजन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। यह ऐतिहासिक समारोह 11 नवंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित किया जाएगा।

राज्य सरकार इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का दायरा बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर

सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप व एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने एफआरआई पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था और आमजन की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट बैठक आज: योग नीति से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक बड़े फैसले संभव

आयुक्त पांडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। रजत जयंती उत्सव में उनकी उपस्थिति राज्यवासियों के लिए गर्व का विषय होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को बड़ी सौगात, एनएमसी ने 58 नई पीजी सीटों को दी मंजूरी

You cannot copy content of this page