Haldwani: भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई 5 साल की मासूम, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/भीमताल। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सड़क पार कर रही 5 वर्षीय मासूम कनक की उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर विकास को लेकर सक्रिय हुई निगम कार्यकारिणी, इन 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द होगी घोषित

हादसे के चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। साथ ही, यातायात को सुचारु करने के प्रयास भी किए गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page