चमोली हिमस्खलन अपडेट: 49 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक श्रमिक की मौत, 6 की तलाश जारी

खबर शेयर करें

जोशीमठ। दुर्गम माणा क्षेत्र में चल रहे बचाव अभियान में अब तक 49 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाव दल शेष 6 लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी रखे हुए है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  साल 2026 में किसका चमकेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी...ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी से जानें अपना राशिफल

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, पीआरओ डिफेंस देहरादून ने जानकारी दी कि अब तक 47 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्यवश, एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भक्ति और उल्लास के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: किसान आत्महत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष व दरोगा निलंबित, पैगा चौकी लाइन हाजिर

You cannot copy content of this page