दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राज्य की सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने इस घटना में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना चिंता का विषय है और इस पर पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पानी के टैंक में उतरे मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत, बचाने गया व्यक्ति भी हुआ बेहोश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य की पुलिस हाई अलर्ट पर रहे और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो चरणों में होंगे चुनाव

इधर, दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि राज्यभर में चौक-चौराहों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को गश्त तेज करने और निगरानी तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ‘भाड़ा पर्ची’ का काला खेल: तीन गुना किराया, 10% कमीशन...किसके संरक्षण में फल-फूल रहा सिंडिकेट?

You cannot copy content of this page