Haldwani: रेल यात्रियों को राहत…लालकुआं–काशीपुर रेलखंड के ट्रैक सुधार को मंजूरी, 5.77 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी): पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक अहम फैसले में लालकुआं से काशीपुर जंक्शन रेलखंड के ट्रैक सुधार कार्य को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 5.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह रेलखंड कुमाऊं और तराई क्षेत्र को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां संचालित होती हैं। ट्रैक के नवीनीकरण से न केवल रेल संचालन अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस पर पहली राष्ट्रीय योग नीति की सौगात, उत्तराखंड में बनेंगे दो योग नगर

रेल अधिकारियों के अनुसार, सुधार कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जा सकेगी और भविष्य में ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा संभव होगा। इससे यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं माल परिवहन भी अधिक प्रभावी और समयबद्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  परमाणु और मिसाइल परिसरों को मजबूत कर रहा ईरान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोलीं कई परतें

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह परियोजना न केवल रेल सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

You cannot copy content of this page