टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद: बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार, ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 7 फरवरी से प्रस्तावित टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखकर भारत के बजाय श्रीलंका में अपने सभी मैच आयोजित कराने की मांग की है।

बीसीबी के निदेशक खालिद मसूद पायलट ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत एक खिलाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो पूरी टीम की सुरक्षा पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बांग्लादेश की टीम भारत में खेलने नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: KKR की खराब शुरुआत...3 मैच में जीत का खाता नहीं, हर विभाग में दिख रही कमजोरी

आईपीएल विवाद से बढ़ा तनाव
इस फैसले के पीछे बीसीसीआई और बीसीबी के बीच हालिया तनाव को अहम वजह माना जा रहा है। विवाद उस समय गहराया, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नन्दादेवी महोत्सव कल से...तैयारियां पूरी, पिथौरागढ़ का लखिया भूत बनेगा आकर्षण

केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को हालिया आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित हमलों के विरोध के बीच रहमान को टीम में शामिल किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह कदम उठाया। माना जा रहा है कि इसी घटनाक्रम ने दोनों क्रिकेट बोर्ड्स के रिश्तों में तल्खी बढ़ा दी।

ICC के फैसले पर टिकी नजर
बीसीबी का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में खेलने से इंकार किया गया है। अब इस पूरे मामले पर ICC के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इससे टूर्नामेंट के कार्यक्रम और आयोजन स्थल पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से समालखा में

खेल जगत में इस घटनाक्रम को सिर्फ क्रिकेट तक सीमित न मानते हुए कूटनीतिक और सुरक्षा से जुड़ा मामला भी बताया जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संबंधों पर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page