Uttarakhand: कॉरपोरेट फ्रॉड का बड़ा खुलासा…सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। आईटी पार्क स्थित इंफोमो ग्लोबल लिमिटेड से जुड़ी सहायक कंपनी इंफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट धोखाधड़ी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के निदेशक राघवेंद्र अग्रवाल ने राजपुर थाना में दी तहरीर में बताया कि केरल और कर्नाटक के आरोपियों ने खुद को एमएन शेट्टी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया। उन्होंने ‘नंटियम’ नामक सॉफ्टवेयर बेचने का प्रस्ताव दिया और इसकी कार्यक्षमता को लेकर कई बड़े दावे किए।

यह भी पढ़ें 👉  गरमपानी सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितता का मामला, DM नैनीताल के निर्देश पर मिनी बैंक प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायत के अनुसार, आरोपियों के दावों से प्रभावित होकर कंपनी ने अप्रैल 2020 में सॉफ्टवेयर के लिए करीब 35 लाख रुपये का भुगतान किया और उन्हें इक्विटी शेयर भी आवंटित किए। लेकिन भुगतान के बाद भी आरोपियों ने न तो सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड उपलब्ध कराया और न ही सॉफ्टवेयर अपेक्षित रूप से काम कर पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आर्टिगा कार से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

कंपनी का आरोप है कि इस पूरे सौदे में करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मामले में समदीप वर्गीस, दिलीप रामचंद्र, संजू पुलियानकलाथ और हृषिकेश मेनन समेत अन्य को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गरीब छात्रों के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग होगी मुफ्त

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page