दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, सीएम बोले—हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि

खबर शेयर करें

देहरादून। दीपावली पर्व पर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को सतर्क रहने को कहा है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसएसपी के दावों की निकली हवा!...ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा नशे का धंधा

सीएम धामी ने कहा कि पर्वों की खुशियां तभी सार्थक हैं जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं व उपकरणों का भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जबकि ब्लड बैंक और बर्न यूनिट पूरी क्षमता से कार्यरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा में छह लाख रुपये के खर्च पर घिरी बीकेटीसी, तत्कालीन सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

त्योहारों के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा, जिला नियंत्रण कक्ष और अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड सतत निगरानी में रहेंगे। सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। वहीं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page