Udham Singh Nagar: विधायक बेहड़ ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी का किया सम्मान, बोले- समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास विकास स्थित कार्यालय में उत्तरांचल पंजाबी महासभा, किच्छा नगर कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा सुखीजा सहित सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक तिलक राज बेहड़ को पारंपरिक पगड़ी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज के प्रति उनके सहयोग एवं सदैव साथ खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि समाज का संगठित होना उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। पंजाबी समाज ने तराई क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। हमारे पूर्वजों ने कठिन परिस्थितियों में इस क्षेत्र को बसाया और अपनी मेहनत से इसे समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अंकिता हत्याकांड की CBI जांच को राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने बताया जनदबाव की जीत

उन्होंने कहा कि सभी समाजों के साथ मिलकर भाईचारे और सेवा की भावना से कार्य करना ही हमारी संस्कृति है। नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देगी और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करेगी। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा किच्छा नगर कार्यकारिणी लंबे समय तक समाजहित में सक्रिय रहकर उत्कृष्ट कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वे पहले भी पंजाबी समाज के साथ थे, आज भी हैं और भविष्य में भी सदैव समाज के साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने ‘स्पाइडर-मैन’ को किया गिरफ्तार, दीवारों पर चढ़कर करता था चोरी

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा, किच्छा नगर कार्यकारिणी एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्याम सुंदर (पतंजलि), ओमप्रकाश दुआ, रमेश दावड़ा, राजकुमार तनेजा, सतपाल गाबा, राजेंद्र अरोड़ा, सोमराज सहगल, सुदेश कक्कड़, राज पपनेजा, विनोद फुटेला, हंसराज डुमरा, सुरेश पपनेजा, लक्ष्मण दास खुग्गर,निर्मल सिंह हँसपाल,देवेंद्र मंड,राजा सुखीजा, लाडी कपूर, अशोक मित्रा, प्रमोद ठुकराल, संजय अरोड़ा, नीरज नागपाल, राजेंद्र सेतिया, शिखर पपनेजा,विशाल फुटेला, विनोद सिडाना, देवेंद्र सेतिया, राजीव आहूजा, गौरव अरोड़ा, राजीव कुकरेजा, सतीश चड्ढा, कपिल भाटिया, सुरेंद्र चावला, राजू सहगल,मनीष सिडाना, आशु गाबा, विनोद सभरवाल, दिलीप अलानी, प्रिंस वर्मा, हरजीत बत्रा, सुभाष अरोड़ा, सुमित डुमरा एवं नीरज बजाज सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बिल्ली के बच्चों को लेकर मचा बवाल, चाचा-चाची पर क्रूरता और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष दर्शन कोहली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी, राजेश प्रताप सिंह, चंदन पांडे, रामबाबू, जीवन जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page