उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी: गुरुवार शाम को उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में फिर भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे लोग दहशत में आ गए। शाम 7:31 बजे आए इस झटके के बाद लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर में घुसी, 6 युवकों की दर्दनाक मौत

जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 2.7 रिक्टर स्केल मापी गई है। इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था। पांच दिनों में जनपद में यह आठवां भूकंप का झटका था। इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 3 और 2 रिक्टर स्केल के बीच मापी गई थी। इन झटकों के बाद वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं भी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत दो गंभीर घायल

स्थानीय लोग और प्रशासन इस लगातार हो रहे भूकंप के झटकों को लेकर सतर्क हैं और भविष्य में किसी भी आपदा से बचने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन का शिकंजा, क्लीनिक सील, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

You cannot copy content of this page