प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर राख…देखें VIDEO

खबर शेयर करें

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र से एक और दुखद घटना सामने आई है, जहां गुरुवार को सेक्टर-22 में कई पंडालों में आग लग गई। राहत की बात यह है कि जहां आग लगी, वहां पब्लिक मौजूद नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि की सूचना नहीं है। इस हादसे के बाद सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

यह घटना एक दिन बाद ही आई है, जब 19 जनवरी को मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित गीता प्रेस के कैंप में भी आग लगी थी। इस आग में करीब 180 कॉटेज जलकर राख हो गए थे, और उसमें रखे 13 एलपीजी सिलेंडर भी विस्फोट हो गए थे। इस हादसे में पांच बाइकें, पांच लाख रुपये की नकदी और 40 झोपड़ियां व 6 टेंट भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए थे। मेला प्रशासन ने इस घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-टैंकर की भिड़ंत में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 45 घायल

हालांकि, अब तक आग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौनी अमावस्या पर संगम नगरी में विवाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का काफिला रोके जाने से बढ़ा तनाव

You cannot copy content of this page