हल्द्वानी को नई नगर आयुक्त से बड़ी उम्मीदें…आशिमा गोयल ने संभाली कमान, इन समस्याओं पर रहेगा खास फोकस

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों की समस्याओं और कूड़ा निस्तारण को लेकर अब लोगों की उम्मीदें नई नगर आयुक्त से जुड़ गई हैं। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की नवनियुक्त नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। कुर्सी संभालते ही उन्होंने शहर की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकेत दिया।

कार्यभार ग्रहण करने पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आशिमा गोयल ने शहर की प्रमुख समस्याओं और नगर निगम की जिम्मेदारियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जन्माष्टमी पर सजेगा गदरपुर का श्री सनातन धर्म मंदिर, “नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा” बाल स्वरूप प्रस्तुति में दिखेगी बच्चों की प्रतिभा

सड़क, सीवरेज और सफाई पर होगा फोकस

नई नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में सड़क, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आम नागरिकों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल योजनाएं बनाने के बजाय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अब शीतकालीन यात्रा पर सरकार का फोकस

शिकायतों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर

आशिमा गोयल ने कहा कि नगर निगम का प्रयास रहेगा कि लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। आम जनता की समस्याओं का समय पर और प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

पुराने कचरे के साथ रोजाना निकलने वाले कूड़े का भी होगा निस्तारण

शहर में लंबे समय से जमा कचरे यानी लेगेसी वेस्ट के निस्तारण के साथ प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का नियमित प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: शुद्धिकरण विवाद पर किच्छा में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, भाजपा पर जातीय भेदभाव का आरोप

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाएं और आम लोगों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता होगी। अब देखना होगा कि नई कार्ययोजना जमीन पर कितनी तेजी से उतरती है और शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से कितनी राहत मिलती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page