Udham Singh Nagar: शुद्धिकरण विवाद पर किच्छा में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, भाजपा पर जातीय भेदभाव का आरोप

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह मार्च निकालकर विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सभा स्थल के शुद्धिकरण की घटना दलित समाज के प्रति भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता को दर्शाती है।

मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान और जातिगत भेदभाव के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक से डी.डी. चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीबी के जटिल रूप पर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का मंथन, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

मार्च को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सभा स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। बेहड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके आने से किसी स्थान को अशुद्ध मानना सामाजिक समानता और संविधान की भावना के विपरीत है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मामले में दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। बेहड़ ने मुख्यमंत्री से भी पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने और माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिया है तथा राजनीतिक मतभेदों को जातिगत भेदभाव का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक समानता और छुआछूत के खिलाफ लड़ाई केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा प्रश्न है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की कथित शुद्धिकरण की राजनीति समाज में विभाजन पैदा करने वाली मानसिकता को बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में विभागाध्यक्ष ने असिस्टेंट प्रोफेसर को पीटा, इस्तीफे की पेशकश

सत्याग्रह मार्च में नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी, सुनीता कश्यप, नजाकत खान, बंटी पपनेजा, दानिश मलिक, डिम्पल धनजू, नितिन शर्मा, एनयू खान, रामबाबू, ठाकुर सुनील सिंह, ठाकुर संतोष सिंह, संतोष दिलीप बिष्ट, बलवंत सिंह, संतोष अधिकारी, मेजर सिंह, विनोद कोरंगा, फज़ील खान, गुरप्रीत पोला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page