दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर…कई इलाकों में AQI 500 पार, स्मॉग की मोटी चादर से घिरे शहर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण ने खतरनाक रूप ले लिया है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। सुबह से ही दिल्ली और आसपास के शहरों में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। जहरीली हवा के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह 7:30 बजे के आसपास एक्यूआई डॉट इन पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार दर्ज किया गया। मॉडल टाउन में एक्यूआई 523, रोहिणी में 505 और सोनिया विहार में 525 रहा। वहीं आनंद पर्वत में 510 और आनंद विहार में 521 एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, अमेरिका को खुली धमकी-‘दिल में छुरा घोंपेंगे’

एनसीआर के हालात भी चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 512 और फरीदाबाद के आईपी एक्सटेंशन में 519 दर्ज किया गया। नोएडा में स्थिति और गंभीर नजर आई, जहां एक्यूआई 533 तक पहुंच गया। ग्रेटर नोएडा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 517 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्रीय पूल से 73 मेगावाट का आवंटन

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के धौला कुआं में एक्यूआई 128 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर में भारी अंतर के कारण राजधानी की हवा की स्थिति असमान बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवजातों को सांस देने की तकनीक सिखाने हल्द्वानी में जुटे विशेषज्ञ, 2030 तक मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य

प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खुले में निकलना परेशानी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रदूषण अधिक रहने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और खुले में शारीरिक गतिविधियां सीमित रखें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page