Uttarakhand: 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता समेत दो और गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे

खबर शेयर करें

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम के 82 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, सात नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट का सौदा करने के लिए 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सिंथिया स्कूल में सम्मानित हुए खेल सितारे, फुटबॉल से लेकर भारोत्तोलन तक खिलाड़ियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस ने नौ नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूट के 1.50 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके अगले दिन 10 नवंबर को पुलिस ने कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिद्धांत बडोनी (24), निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला और दीपक सिंह शेखावत (25), निवासी एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक को गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास परियोजना को ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा boost

पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत के कब्जे से 40 हजार रुपये और दीपक सिंह शेखावत से 42 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस तरह मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके कब्जे से कुल 3.02 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। पुलिस लूट की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page