Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है और अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: UPCL के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत...बढ़ा मानदेय, अप्रैल 2026 से लागू होगी नई वेतन व्यवस्था

दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह के समय आवागमन करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page