Nainital: कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में दर्शन के लिए जा रहे बरेली के श्रद्धालुओं की कार बुधवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई। भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची धाम के पास निगलाट में रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह और कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे सभी लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई में भारी बारिश के बीच घाटकोपर में बड़ा भूस्खलन, दो की मौत, 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे में संदीप शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मनकापुर, थाना भुता, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी शेखरपुर, बरेली, सनी (23) पुत्र तेजराम निवासी मनकापुर, भुता, बरेली, रवि पुत्र दिवेश मौर्य और संचित तिवारी (26) पुत्र डॉ. रत्न नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखरपुर, भुता, बरेली घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक कांड: मास्टरमाइंड मो. खालिद का नया फर्जीवाड़ा बेनकाब, एक और एफआईआर दर्ज
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page