Uttarakhand: लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा, सेना के परिवार से था गहरा नाता

खबर शेयर करें

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड ने देश की रक्षा में अपना एक और वीर सपूत खो दिया। देहरादून के नागनाथ क्षेत्र निवासी भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा का सेना से पुराना पारिवारिक नाता रहा है। देश सेवा का जज्बा उन्हें विरासत में मिला था। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना में हवलदार के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। पिता के सैन्य जीवन से प्रेरित होकर प्रभाकर ने भी देश की रक्षा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम बाईपास पर युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से प्राप्त की। वह वर्ष 2002 बैच के छात्र रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 में तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टनकपुर से नकली करेंसी का सौदागर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

करीब दो दशक के सैन्य करियर में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं देकर अपने कर्तव्य और समर्पण का परिचय दिया। लेह में देश की सेवा करते हुए उनका निधन सैन्य परिवार और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: उत्तराखंड को सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात, करीब 7 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं पर बनी सहमति
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page