Haldwani: 65 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर और दर्जी निकले तस्कर

खबर शेयर करें

लालकुआं।(हल्द्वानी) नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं क्षेत्र में दो आरोपियों को 218.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार भी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुख्यमंत्री के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पेंट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर तमंचे के बल पर वसूले पांच लाख

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरोली कला, थाना पुलभट्टा, ऊधमसिंह नगर और मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्जी का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से इनकार पर कोतवाली गेट बना रणक्षेत्र, प्रेमिका ने युवक पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने कराया बचाव

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की इस खेप को कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत भी अग्रिम जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “आपका रक्त, बदल सकता है किसी का वक्त”...हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर से पहले निकली जागरूकता रैली

मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 56/26, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, हेड कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दिलीप कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page