हल्द्वानी-काठगोदाम के होटलों में अग्नि सुरक्षा जांच, खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनसुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के होटलों एवं गेस्ट हाउसों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां और अभिलेखीय खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि दो होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में गठित संयुक्त समिति ने बुधवार को विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। समिति में राजस्व, अग्निशमन, पर्यटन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पार्षद ने स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर EESL कर्मियों को कमरे में किया बंद, ढाई घंटे चला धरना

निरीक्षण दल ने नैनीताल रोड स्थित होटल कुटुम्ब और होटल इमपिरियो के साथ ही काठगोदाम स्थित होटल रेडियम तथा एन.जेड. गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग द्वारा जारी फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन के लिए जल भंडारण एवं जल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 वर्ल्ड कप 2026: डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया पर फिटनेस संकट, अभिषेक शर्मा भी बीमार

संयुक्त समिति ने संबंधित प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों और अभिलेखों का भी परीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कमियां और दस्तावेजी त्रुटियां सामने आईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दो होटलों का पर्यटन विभाग में अनिवार्य पंजीकरण नहीं कराया गया था। इस पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन अपडेट: शाम 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला, 25 की तलाश जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए होटलों, गेस्ट हाउसों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page