उत्तराखंड में 4 नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय जिलों में बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर उत्तराखंड पर भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर परेशान करने का आरोप

विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 4 नवंबर को बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 नवंबर को भी इन जिलों में गरज–चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन अपडेट: शाम 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला, 25 की तलाश जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक रहेगा। 3 और 4 नवंबर को राजस्थान, 4 और 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

You cannot copy content of this page