उत्तराखंड: समूह-ग भर्तियों को मिलेगी रफ्तार, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 15 नए पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में समूह-ग पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया को और अधिक तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड कैबिनेट ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) में 15 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसमें एक नियमित और 14 आउटसोर्स पद शामिल हैं।

नई संरचना के तहत अब आयोग में सचिव के अलावा उप सचिव का पद भी होगा। इसके अतिरिक्त विधि अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वागती, वाहन चालक और सुरक्षा कर्मियों के पद भी सृजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: कक्षा 9 के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, हालत गंभीर, स्कूल में अफरा-तफरी

गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन वर्ष 2014 में किया गया था, ताकि राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह-ग के पदों पर चयन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। आयोग के लिए पहले 64 पद स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से दो डाइंग कैडर के होने के कारण वर्तमान में 62 पद ही अस्तित्व में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कनाडा ने अमेरिकी वाहनों पर 25% टैरिफ लगाया...फ्रांस ने निवेश रोका, ट्रंप के फैसले से वैश्विक व्यापार पर संकट

विभिन्न विभागों से प्राप्त हो रहे भारी संख्या में भर्तियों के अधियाचन को देखते हुए आयोग के कार्य संचालन हेतु संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन आवश्यक हो गया था। इसी क्रम में सरकार ने उप सचिव (नियमित) व विधि अधिकारी सहित अन्य 14 पदों को आउटसोर्स आधार पर सृजित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स बढ़ते ही तेज हुआ कालाबाजारी का खेल, हल्द्वानी में रात के अंधेरे में उतर रहा गुटखा-पान मसाला

नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संचालित किए जाने की उम्मीद है। सरकार का यह कदम लंबे समय से लंबित भर्तियों को गति देने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page