नैनीताल: घर में सो रही बुजुर्ग को खींच ले गया तेंदुआ, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। भुजियाघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्यूटी के तोक मोरा में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना में तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय पुष्पा देवी शनिवार रात करीब दस बजे अपने घर में सो रही थीं। गर्मी के चलते उन्होंने दरवाजा खुला रखा था। इसी दौरान गांव में शिकार की तलाश में घुसे तेंदुए ने कमरे में घुसकर महिला पर झपट्टा मारा और उन्हें खींचते हुए घर से करीब सौ मीटर दूर तीन खेत नीचे ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और शोर मचाया, जिस पर तेंदुआ महिला को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नकल गिरोह का भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए के हमले में महिला के गले और पैरों पर गहरे घाव हो गए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेंजर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से घायल महिला को रात करीब तीन बजे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 नवम्बर 2025

घटना के बाद सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। वन विभाग ने क्षेत्र में दो पिंजरे और आठ ट्रैप कैमरे लगाए हैं। तेंदुए की गतिविधियों की निगरानी के लिए इलाके में गश्त तेज कर दी गई है। मौके से लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सुखवंत सिंह आत्महत्या केस...IG STF ने किया क्राइम सीन का निरीक्षण, साक्ष्य संरक्षण के निर्देश, पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ी

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मृतका के परिजनों को राहत राशि के रूप में सोमवार को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। तेंदुए की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page