Uttarakhand: दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

खबर शेयर करें

बाजपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की जान चली गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठने से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कनौरा निवासी 48 वर्षीय मुन्नालाल अपनी पत्नी जोसमीन के साथ बाइक से केलाखेड़ा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बुधवार को जब वे नेशनल हाईवे-74 पर दोराहा के पास ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही देर में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, कपाटबंदी के बाद लिया विकास कार्यों का जायजा

चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

हादसे में पति-पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनके सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी सरकार का ‘दायित्व दांव’...14 नेताओं को जिम्मेदारी देकर साधे संगठन के समीकरण

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डॉ. वीरेन्द्र रावत को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 27 वर्षों की सेवा को मिली ऐतिहासिक मान्यता

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के बाद फरार चालक की तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page