Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, नौ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, छह समितियों में बांटा 32 लाख का बोनस

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में वीआईपी शादी पर कार्रवाई...दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर व वन दारोगा हटाए गए

दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का अहसास

राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के एक-दो दौर चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इससे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान इन क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण वर्षा रिकॉर्ड नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

मौसम में संभावित बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page