Haldwani: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, छह समितियों में बांटा 32 लाख का बोनस

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों से जुड़े उत्पादकों को कुल 32 लाख रुपये का बोनस वितरित किया गया। चार करोड़ रुपये के दूध की खरीद पर बोनस मिलने से दुग्ध उत्पादकों के चेहरे खिल उठे और उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बोनस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों ने उनका माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्पादकों ने बोनस वितरण के लिए दुग्ध संघ के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

उत्पादकों की आर्थिक मजबूती संघ की प्राथमिकता : मुकेश बोरा

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाना, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और सहकारिता के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान भी बेहद सराहनीय है। उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही दुग्ध व्यवसाय प्रगति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR: उत्तराखण्ड के 11,733 बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म करेंगे डिजिटलाइज

मुकेश बोरा ने कहा कि दीपावली से पहले बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों की मेहनत का सम्मान करने के साथ ही उनके परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना है। दुग्ध संघ उत्पादकों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों के संरक्षण और दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से सहकारी समितियों को और मजबूत बनाने तथा दुग्ध व्यवसाय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इन छह दुग्ध समितियों के उत्पादकों को मिला बोनस

बिंदुखत्ता क्षेत्र की शांतिनगर प्रथम, शांतिनगर द्वितीय, बोरिंगपट्टा, टूटी पुलिया, हनुमान नगर और नारायण नगर दुग्ध समितियों से जुड़े उत्पादकों को बोनस वितरित किया गया। दीपावली से पहले बोनस की राशि मिलने पर उत्पादकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे उनके परिश्रम का सम्मान बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा...पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया 5 साल का मासूम, 1500 यात्री रेस्क्यू

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा और मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद मेहता, प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक उमेश भट्ट, अध्यक्ष निर्मला भट्ट, नवीन पपोला, ममता रावत, राम सिंह पपोला, गोपाल दत्त पाठक, जगदीश पंत, सोनू पांडे, पूरन बोरा, इंद्रा बम, नारायण शर्मा, मनीष बोरा, केदार दानू, मंजू बिष्ट, खष्टी बिष्ट, कमलेश पांडे, सुरेश जोशी और भुवन जोशी मौजूद रहे।

इसके अलावा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ प्रभारी शांति कोरंगा और मोहन चंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page