Uttarakhand: बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, टक्कर से टूटा दांत

खबर शेयर करें

पंतनगर/रुद्रपुर। उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में नर हाथी की मौत हो गई। लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज में रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के पास हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा। रेलवे प्रशासन ने दांत को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दांत वन विभाग को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षा निदेशक प्रकरण के बाद एक्शन में सरकार, सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा को लेकर नई एसओपी जारी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं टीमें

हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद वन विभाग ने हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  29 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा: गुरु पूजन और वेदव्यास जयंती का पावन पर्व, जानें महत्व और पूजा का शुभ समय

विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

वन विभाग के अनुसार, मृत नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाना है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

वहीं, वन विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है कि हादसे के समय बाघ एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित गति सीमा के भीतर चल रही थी या नहीं। जांच के बाद ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page