Uttarakhand: गैरसैंण को 232 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पेयजल के लिए रामगंगा पर बनेगा बांध

खबर शेयर करें

भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चमोली जिले के विकास को गति देने के लिए 231.91 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। योजनाओं में गैरसैंण की पेयजल समस्या के समाधान के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण, भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा, सड़क सुधार, शिक्षा और पुलिस- अग्निशमन सुविधाओं का विस्तार प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने 122.69 करोड़ रुपये की लागत से गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में 50.18 करोड़ रुपये की लागत से भू-धंसाव से सुरक्षा संबंधी कार्यों की शुरुआत की गई। इन योजनाओं को क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों और स्थानीय आबादी की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 7 मार्च 2025

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने 12.16 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण के भवन निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछुवाबाण में 22.75 लाख रुपये की लागत से भवन अनुरक्षण कार्य भी प्रस्तावित है। इन कार्यों से क्षेत्र में शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती देने का लक्ष्य है।

सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए 6.99 करोड़ रुपये की लागत से कुमोली रैवान मोटर मार्ग के दूसरे किलोमीटर से फरखण्डे मोटर मार्ग तथा 5.60 करोड़ रुपये की लागत से गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग के दूसरे किलोमीटर से कुमोली रैवान मोटर मार्ग से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 4500 अभ्यर्थी बने अग्निवीर, 2000 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

34 करोड़ की छह योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई छह योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 14.82 करोड़ रुपये की लागत से खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग (बछुवाबाण-चौखुटिया) के उच्चीकरण का कार्य शामिल है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम भवन जनता को समर्पित किया गया।

सड़क सुविधाओं के तहत 4.03 करोड़ रुपये की लागत से सारकोट-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के छह से 11 किलोमीटर तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य और 2.17 करोड़ रुपये की लागत से कारगिल शहीद रणजीत सिंह (आगर-जिनगोड़) मोटर मार्ग के पहले से आठवें किलोमीटर तक सुधार, डामरीकरण और नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाट खचाखच भरे

पुलिस और अग्निशमन सुविधाएं भी मजबूत

गैरसैंण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फायर यूनिट भवन और 4.24 करोड़ रुपये की लागत से बने थाना गैरसैंण भवन का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से पुलिस और अग्निशमन विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत चौधरी, स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page