Uttarakhand: एसओटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई…16 किलो से अधिक डोडा और तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओटीएफ कुमाऊं और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 16.560 किलोग्राम डोडा, एक देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली कला में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा, 315 बोर का देशी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 27 घंटे बाद शांत हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, बंधक सेवादार को छोड़ा, छह निहंगों से वार्ता जारी...Video

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद निवासी वार्ड नंबर-06 सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा टला: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 70 श्रमिक घायल

आईजी कुमाऊं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए हैं कि आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए। साथ ही यह पता लगाया जाए कि अवैध डोडा, तमंचा और कारतूस की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन क्षेत्रों में इसकी तस्करी की जा रही थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एसओटीएफ कुमाऊं पिछले आठ माह से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान अवैध मेडिकल स्टोरों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 794 नशीले इंजेक्शन और 44,170 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं।

कुमाऊं पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page