Haldwani: 7 घंटे में चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 50 हजार का माल बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चोरी और नकबजनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज सात घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह ने थाना चोरगलिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल की रात उनके भाई के घर में चोरी हुई है। इस संबंध में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 18/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, अगले 4 दिन भी राहत के आसार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन (26 वर्ष) पुत्र मदन लाल तथा संजय बिष्ट (25 वर्ष) पुत्र प्रताप बिष्ट, दोनों निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  50 तक गिनती न लिख पाने पर पिता ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, मां की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें दो गीजर, एक पानी की मोटर, एक छत का पंखा, 17 जोड़ी बिना सिले महिला-पुरुष के कपड़े से भरा बैग और एक स्कूटी (UK04-AS-3465) शामिल है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार स्कूटी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। वहीं अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में जैनरिक दवाएं अनिवार्य, महंगी बाहरी दवाओं पर सख्त रोक...प्राचार्य ने दिए निर्देश

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। करन के खिलाफ वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि संजय बिष्ट पर वर्ष 2023 में चोरी और चोरी का माल रखने का मामला दर्ज हो चुका है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page