सनसनीखेज मर्डर: पत्नी के कथित प्रेमी की पति ने की हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी के शालीमार बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे इंदिरा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र (35) ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने किरायेदार कन्हैया (29) की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने उन्हें झुग्गी तक ले जाकर पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, आनंद विहार में AQI 409 पहुंचा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कन्हैया का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था और शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर: अमेरिकी हमले की आशंका के बीच सुप्रीम लीडर खामेनेई अंडरग्राउंड बंकर में शिफ्ट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र को अपनी पत्नी और कन्हैया के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक ने उसे इस खौफनाक कदम उठाने के लिए उकसाया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ‘डायल 112’ का दुरुपयोग पड़ा भारी, कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले पर ₹10,000 का जुर्माना

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page