यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से 5 करोड़ की रंगदारी: पुलिस ने शुरू की साइबर खोजबीन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को ई-मेल पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मेटा कंपनी को पत्र भेजकर ई-मेल की लोकेशन और आईडी हैंडलर की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ अल्मोड़ा में भी FIR, महिलाओं-देवी देवताओं के अपमान का आरोप

ओलिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी को 15 सितंबर को धमकी भरा ई-मेल मिला था। मेल भेजने वाले ने खुद को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। सौरभ ने 20 सितंबर को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यात्रियों के लिए राहत...लालकुआं–किशनगंज स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, अब 27 मार्च तक चलेगी सेवा

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेटा की डिजिटल फोरेंसिक तकनीकों और आईपी ट्रैकिंग से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सौरभ और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: “एक्शन मोड में कांग्रेस”...कुमारी सैलजा बोलीं-संगठन होगा मजबूत, जनता बदलाव के मूड में

You cannot copy content of this page