देवप्रयाग में बस-टैक्सी की भीषण भिड़ंत, छह यात्री घायल

खबर शेयर करें

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग के समीप रघुनाथ होटल के पास हिमगिरी ट्रैवल्स की एक बस और टैक्सी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस एवं पुलिस वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Accident: नैनीताल आ रही कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, चार घायल...स्थानीय लोगों ने बचाई जिंदगियां

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही बस और ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्सी चालक भजनलाल निवासी रुद्रप्रयाग ने वाहन को गलत दिशा में चलाया, जिससे हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  महिला क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ, हरमनप्रीत की कप्तानी पारी बनी जीत की नींव

घायलों में मोक्षिका कश्यप (6), कामनी कश्यप (49), सरोज कदम, मुन्नी देवी, राजेश व उनकी पत्नी पूनम शामिल हैं। सभी घायल दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ‘परीक्षा पे चर्चा’ पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य, लक्ष्य से चूके तो तय होगी जवाबदेही

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और घायलों को वाहन से निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मदद से दोनों वाहनों को क्रेन द्वारा सड़क किनारे हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page