शराब के नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मजरा शारदेपुर में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब पीने के विरोध से नाराज एक पति ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

Drunken Rage Turns Deadly in Kanpur: रविवार रात करीब नौ बजे आरोपी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी रूबी देवी ने उसके शराब पीने का विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेकाबू सुरेंद्र ने धारदार हथियार से पहले पत्नी रूबी देवी (32) की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर ढाई साल के बेटे लवांश के सिर पर हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली मेट्रो क्वार्टर में भीषण अग्निकांड: पति-पत्नी और 10 साल की बेटी की जलकर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

कुछ देर बाद जब देवर पप्पू घर पहुंचा तो खून से लथपथ मां-बेटे के शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन: ईडी ने युवराज सिंह, उथप्पा, सोनू सूद समेत कई सेलेब्रिटीज की संपत्तियां कीं अटैच

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र शराब का आदी था और घरेलू खर्च को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। कम आमदनी के बावजूद शराब पर पैसा उड़ाने की आदत ने घर की स्थिति बिगाड़ दी थी।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित कर दी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के गांवों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: FIITJEE के मालिक DK Goyal के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR में 10 ठिकानों पर छापेमारी

पांच माह की गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे की हत्या की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शराब की लत किस तरह इंसान को हैवान बना देती है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page