नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.58 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 4.58 ग्राम स्मैक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर...गैस सस्ती से लेकर पेंशन-भत्तों तक बड़े फैसले, उपनल कर्मियों का मामला उपसमिति को सौंपा

जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 सितंबर को थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान शीशमहल गैस गोदाम के पास खंडहर से आरोपी नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत, निवासी कृष्णा विहार फेस-1, कैनाल रोड नैनीताल को पकड़ा गया। उसके पास से 4.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के बड़े निजी अस्पताल जल्द होंगे आयुष्मान भारत योजना में शामिल, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा

आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 121/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संस्कृत महाविद्यालय में नकल कराई, प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए गए

पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार
कांस्टेबल अशोक रावत
कांस्टेबल भानु प्रताप
एसएसपी ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page