दिल्ली मेट्रो क्वार्टर में भीषण अग्निकांड: पति-पत्नी और 10 साल की बेटी की जलकर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के क्वार्टर में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में 42 वर्षीय अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: अर्धविक्षिप्त युवक को स्वीपर ने पैरों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही निलंबन

दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार तड़के रात 2.39 बजे डीएमआरसी क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने के बाद जब दमकल कर्मियों ने फ्लैट के अंदर तलाशी अभियान चलाया तो एक कमरे से तीन जले हुए शव बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग घरेलू सामान में लगने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 80 लाख रुपये के मेस घोटाले की जांच पूरी, रिपोर्ट शासन को भेजी गई

आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मी राकेश भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में गिरावट...हफ्ते की शुरुआत में सस्ते हुए दाम, खरीदारों को राहत

इस दर्दनाक हादसे के बाद डीएमआरसी क्वार्टर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page